कानपुर
नगर निगम में सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिलकर विकास कार्य में पक्षपात न करने की लगाई गुहार।
शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए एक समान बजट जारी करने की मांग की है।
नगर निगम में 40 वार्डों में 20 -20 लाख का बजट दिए जाने से आहत पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।
विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, सभी वार्डों के लिए समान बजट की मांग को लेकर नगर आयुक्त से मिले पार्षद
पार्षदों ने नगर आयुक्त से मांग की कि कानपुर शहर के सभी वार्डों के पार्षदों को विकास कार्यों के लिए एक समान राशि स्वीकृत की जाए।
दो दिन पूर्व संपन्न हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में केवल 40 वार्डों के विकास कार्यों को ही स्वीकृति मिलने पर पार्षदों ने आपत्ति जताई।
पार्षदों ने दो टूक कहा कि वे भी जनता द्वारा चुनकर आए हैं और उनके वार्डों में भी विकास कार्यों की भारी आवश्यकता है, ऐसे में किसी भी वार्ड के साथ अनदेखी न की जाए।


















