Advertisement

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर, सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

 

कानपुर। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

ज्वाइंट सीपी क्राइम संकल्प शर्मा ने बताया कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी व्यक्ति का किया गया रक्तदान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है।

उन्होंने बताया कि शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करें और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh