कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर साहू समाज शुक्लागंज के नेतृत्व में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सुनील साहू ने बताया कि 25वां सम्मान समारोह आयोजन किया जा रहा है विद्यार्थियों की सफलता समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निरंतर मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आयोजकों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। समारोह का समापन सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
सुनील साहू,बाल किशन साहू,कमल वर्मा,सुनील साहू,उमेश साहू, रोहित साहू,मोनू साहू,संजय साहू, विकास साहू पदम् साहू ,कंचन साहू,खुशबू साहू,शोभा साहू,संजू साहू,रमा साहू, उमा साहू,मधु साहू,आशा रानी साहू
मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट


















