Advertisement

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छात्राओं ने पेश किया ‘मेरे सपनों का भारत’ का संदेश

कानपुर। विजय नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं उपलब्धियों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान (2026-27)’ के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव का संदेश प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवाकाल राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां विकसित भारत की आधारशिला हैं और छात्राओं की प्रस्तुति से युवाओं में राष्ट्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव दिखाई देता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम गुप्ता उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध तंत्र के सदस्य श्याम निगम, वंदना निगम, वैभव निगम और हर्ष निगम भी मौजूद रहे।

समारोह में सुधा त्रिपाठी, हंसा बाजपेई और अमिता रवि सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुर द्विवेदी ने किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh