कानपुर
अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का कड़ा प्रहार।
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जिले भर के सभी थानों में अवैध और वैध हुक्का बारों की जांच के लिए एक सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
स्वरूप नगर इलाके में एक स्थान पर अवैध रूप से हुक्का संचालित होता पकड़ा गया।
मौके से हुक्का संचालक सहित लगभग 12 लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा तथा संबंधित परिसर को सीज व सील करने की कार्रवाई होगी।


















