आज दिनांक 01.10.2026 को प्रातः 10:00 बजे 70वीं जनपदीय विद्यालयीय खो खो प्रतियोगिता बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित की गई जिसमें नगर की 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें *अंडर-14 बालक वर्ग* में बी,एन,एस,डी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस अशोकनगर को 06 अंकों से हरा कर विजेता रहा।
अंडर 17 बालक वर्ग में बी,एन,एस,डी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस अशोकनगर को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया
अंडर-19 बालक वर्ग मे बी,एन,एस,डी शिक्षा निकेतन और सेंट फ्रांसिस अशोकनगर संयुक्त विजेता रहे।
अंडर 14 बालिका वर्ग कानपुर विद्या मंदिर ने गुरु नानक लाटूश रोड को दो अंको से हराया।
अंडर 17 बालिका वर्ग मेबी,एन,एस,डी शिक्षा निकेतन ने एन,एल,के इंटर कॉलेज विष्णुपुरी को 12 अंकों से हराया।
अंडर-19 बालिका वर्ग मे एन,एल,के इंटर कॉलेज अशोक नगर ने जुहारी देवी इंटर कॉलेज को चार अंको से हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या मंजूबाला श्रीवास्तव ने किया। आयोजक सचिव आशीष शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया जनपदीय क्रीड़ा सचिव श्री सत्य प्रकाश तिवारी जी ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कल्पना, नीतिका, नीता त्रिपाठी निधि मिश्रा,प्रदीप विश्वकर्मा अजीत,अक्षय सिंह, दीपक कुमार, राम जी,अभिमन्यु ,कौशिकी आदि मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















