Advertisement

वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

कानपुर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज मलिक गेस्ट हाउस, रामादेवी चौराहा पर वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 85 वर्ष से ऊपर लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस माह जिनका बर्थ डे है उनको माल्यार्पण करके केक कटा कर सम्मानित किया गया।एअर कमांडर पी के नरेन्द्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व स्वागत गीत से किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि मनोज यादव की टीम बुजुर्ग नागरिको का सम्मान करके समाज को एक नई दिशा दे रही है। अरूण चैतन्य पुरी महाराज ने कहा कि ऐसी संस्थान को समाज में कार्य करने वाले जनसेवकों को मदद करनी चाहिए। समाज मे बुजुर्ग को कैसे सम्मान करना चाहिए हमें यह सीख ऐसी संस्था के माध्यम से मिलता है। हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर मदद करनी चाहिए। आज 60 वरिष्ठ लोगों का जन्म दिन मनाया गया। नारी शक्ति संगठन ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक मनोज यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सुबह सुबह उठकर अपने पिता जी का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। हमारी पत्नी व बेटी हमेशा हमारे पिता जी का ख्याल रखती है हमको अपने संस्कारों को नही भूलना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय लक्ष्मी यादव, मथुरा प्रसाद गुप्ता, सुखवीर सिंह मलिक, आशुतोष कुमार सिंह,जग महेंद्र अग्रवाल,  दिलीप कुमार मिश्रा, रणवीर सिंह,राम जी साहू, जे पी शर्मा, अनवार हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh