Advertisement

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा से राष्ट्रनिर्माण का संदेश

 

 

कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत कानपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए पूर्ण यूनिफॉर्म एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वातावरण में सेवा, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं कानपुर-उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी  अरुण पाठक जी ने सहभागिता करते हुए जरूरतमंद बच्चों को पूर्ण स्कूल यूनिफॉर्म एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर  अरुण पाठक ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का सबसे सशक्त आधार है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही वास्तविक सेवा है। जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके सपनों को उड़ान देने में सहयोग करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा की भावना पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं।

यूनिफॉर्म एवं स्टेशनरी प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम ने ‘सेवा ही संकल्प और संकल्प ही राष्ट्रनिर्माण’ की भावना को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर गौरव शुक्ला, सहित सभी शिक्षकगण, अभिभावक, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh