कानपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित जयंती समारोह में सर्व प्रथम फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद नकवी जी ने स्व चन्द्र भान निगम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि सी बी निगम साहब रेंट और दीवानी के नामचीन अधिवक्ता होने के साथ साथ अधिवक्ता हितों में निरंतर लगे रहते थे उनका जूनियर अधिवक्ताओं को विधि की नवीनतम जानकारी देने पर विशेष ध्यान रहता था वो हमारी लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे । आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सब उन्हें शत शत नमन करते हैं।
उनके पुत्र प्रदीप कुमार निगम ने के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पिता के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए युवा अधिवक्ताओं को विधि की नवीनतम जानकारी देने हेतु शीघ्र कक्षाएं शुरू करने की कह पिता जी को नमन किया।
अंत में सभी ने बाबू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान ग्रहण किया।
प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन मोती लाल गौड़ विजय कुमार हरनाम सिंह तोमर हरि शंकर अग्निहोत्री शेखर सिंह अनुराग मिश्रा अमन कुमार आदित्य मिश्रा मो इफ्तखार वीर जोशी आदि रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















