Advertisement

क्षमा वाणी मिलन एवं , मेधावी छात्रों व तपस्वियों का हुआ सम्मान

 

कानपुर। क्षमा वाणी मिलन एवं प्रीति गोठ का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पंचगण, अध्यक्ष पवन गंगवाल, महामंत्री कमल पाटोदी, मंत्री अजय पाटोदी एवं कोषाध्यक्ष मनीष अजमेरा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके बाद 7 से 15 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता, कपल रैम्प तथा नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीरा मूँच, श्रीमती मोनिका चांदुवाड, श्रीमती सुरभि बगड़ा एवं ममता पहाड़ियों ने किया।
मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में कपल रैम्प एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कानपुर में नए आए परिवारों का कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। पंचों का सम्मान करने के साथ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा 3, 5 एवं 10 उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य गोठ संयोजक अशोक कासलीवाल ने बताया कि दोपहर 1 बजे से ही समाज के लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। अध्यक्ष पवन गंगवाल ने बताया कि कमेटी के सदस्यों को छोड़कर कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहुंचने वाले 10 परिवारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सायंकाल तंबोला एवं डांडिया का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में चांदमल सोगानी, पवन भूच, राजीव संगीता बिलाला सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh