Advertisement

कानपुर में सजेगा मनोरंजन का सबसे बड़ा मंच, एल्विश यादव समेत कई चर्चित सितारे होंगे शामिल

कानपुर। शहर में बहुप्रतीक्षित रांगीलो रास एंटरटेनमेंट फेस्टिवल प्लस डांडिया नाइट का भव्य आयोजन 4 अक्टूबर को मोतीझील ग्राउंड, कानपुर में होने जा रहा है। कार्यक्रम में लोकप्रिय यूट्यूबर एवं सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव, गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर की विशेष मौजूदगी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। एल्विश यादव की टीम से लवकेश कटारिया सहित अन्य चर्चित चेहरे भी कानपुर में नजर आएंगे।

कार्यक्रम को सेलिब्रिटी हब इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बावरची द्वारा इसे सपोर्ट किया जा रहा है। आयोजन में डांडिया, म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और सेलिब्रिटी अपीयरेंस का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर सेलिब्रिटी हब इंडिया के संस्थापक वैभव मिश्रा, मैनेजमेंट हेड अजय सिंह, सिक्योरिटी हेड सागर शुक्ला एवं मीडिया हेड सहित पूरी टीम सक्रिय है। कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh