Advertisement

कानपुर में GST फर्जीवाड़े का बड़ा मामला, फर्जी फर्म से 14.74 करोड़ की बिलिंग का आरोप

GST फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा!
14.74 करोड़ की फर्जी बिलिंग का आरोप

कानपुर में GST फर्जीवाड़े का एक और बड़ा मामला सामने आया है। पनकी इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए GST पंजीयन कराकर करोड़ों रुपये की फर्जी बिलिंग और ITC पासऑन करने का आरोप लगा है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर पुलिस ने फर्म संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पनकी थाना क्षेत्र की रतनपुर कॉलोनी का है, जहां शिवांग ट्रेडर्स नाम से एक फर्म का GST पंजीयन कराया गया था। राज्य कर विभाग की जांच में फर्म पर करीब 14 करोड़ 74 लाख रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाने और करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये की ITC पासऑन करने का आरोप सामने आया है।

विभाग के मुताबिक, जब फर्म के पंजीकृत पते पर जांच की गई तो वहां कारोबार से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद राज्य कर विभाग ने फर्म के संचालक शिवांग विश्वकर्मा के खिलाफ पनकी थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस और GST विभाग की जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्म के जरिए कितना लेनदेन हुआ और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh