अजन्मी बेटियों के लिए मातृ शक्ति ने किया महा तर्पण
स्वर्ग में आज बड़ी हलचल है, जिन बेटियों को समाज ने पुत्रमोह के कारण गर्भ में ही मार दिया है वे सभी बेटियां स्वर्ग की खिड़कियों से नीचे झाँक रहीं हैं जहाँ कानपुर की धरती पर महिलाएं अजन्मी बेटियों के लिए जलदान करते हुए उनके मोक्ष की कामना कर रही हैं,
नगर के सरसैया घाट पर युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले आयोजित अजन्मी बेटियों के लिए महा तर्पण के अनूठे आयोजन का दीप प्रजवलन कर उद्घाटन पूर्व महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण जी ने किया। मुख्य अतिथि विधायक बहन नीलिमा कटियार ने कहा कि आज हम यहाँ पर कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति का भी तर्पण कर रहे हैं।
समारोह संयोजक मनोज मेंगर व माधवी सेगर ने अंगवस्त्र देकर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया ।
मुख्य पूजन राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता एवं पूनम द्विवेदी द्वारा किया गया, कलश पूजन अटलजी की पौत्री नंदिता मिश्रा-सुमित मिश्रा ने किया।
देवपूजन डा सीमा श्रीवास्तव, डा. अलका दीक्षित , गीता बाजपेई एवं साधना महाना ने किया,
पितृ पूजन पं शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू भैया एवं डॉ वी. सी. रस्तोगी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गायत्री परिवार से पुष्पलता अवस्थी एवं उनकी सहयोगी बहनों ने तर्पण किया ,
यहां डॉ प्रतिभा बंधु कामिनी दास, पुष्पलता मिश्रा, रमा राय, विमल राय, अंबिका श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, कु छाया, कु-गौरी, कु श्रेया, सरला शुक्ला सहित चालीस से अधिक महिलाओं ने पिंडदान किया।
कार्यक्रम में अमर शहीदों एवं दिवंगत देहदानियों के लिये भी तर्पण किया गया,
पितरों की महा आरती करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया गया,
अनिल राय एवं सुधीर महाना स्वागताध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में संजय भारती, रवि तिवारी, पंडित सुमित मिश्रा गोल्डी, पीयूष, गौतम, अभिषेक, दीपक, शांतिभूषण यादव, उत्कर्ष एवं रिमझिम का विशेष सहयोग रहा।


















