Advertisement

डॉ० अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस व रैली का आयोजन किया

भारतीय दलित पँथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से डॉ० अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस / रैली का आयोजन किया गया। अम्बेडकर चेतना रैली में चार पहिया, तीन पहिया वाहन व सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ अम्बेडकर अनुयायियों ने शिरकत की।
अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन रैली कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से प्रारम्भ होकर आर्य नगर चौराहा, दी चाट चौराहा स्वरूप नगर, मधुराज नर्सिंग होम, मोतीझील, ईदगाह, बकरमण्डी, चुन्नीगंज, लाल इमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए नानाराव पार्क डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल (अम्बेडकर प्रतिमा स्थल फूलबाग) कानपुर नगर पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय दलित पँथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने आये हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात में 33वें विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह एवं अम्बेडकर मेला का आयोजन आगामी 20.10.2026 को किया जा रहा है जिसमें महान सम्राट महामानव रावण, अशोक सम्राट तथागत गौतमबुद्ध व डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा निकाली जायेगी व लगभग दस हजार लोग बौद्ध धम्म की दीक्षा लेगें।
भारतीय दलित पँथर के प्रान्तीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अम्बेडकर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में यशवन्त राव अम्बेडकर (पौत्र डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर) राष्ट्रीय अध्यक्ष दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया, मुख्य वक्ता बी०पी० अशोक (पूर्व आई०पी०एस०) विशिष्ट अतिथिगण हृदय लाल मौर्या (वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय, प्रयागराज) व अध्यक्षता डॉ० गोवर्धन लाल (पूर्व वैज्ञानिक डी०आर०डी०ओ०) एवं अन्य विशिष्ठ गणमान्य अतिथिगण सहित तमाम बुद्धि जीवि, विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे है। कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात से विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें लगभग 20,000 लोगों के शिरकत करने/आने की सम्भावना है व रात्रि में डॉ० बाबा साहब पर आधारित नाट्य मंचन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh