Advertisement

कानपुर में 40 पार्कों का होगा सुंदरीकरण, 40 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

कानपुर में अब आने वाले दिनों में 40 पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा,,, पार्कों का यह सुंदरीकरण 20-20 लाख की लागत से किया जाएगा,,,, इसके अलावा 40 वार्डों में 20-20 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी,, इसको लेकर कार्यकारिणी ने प्रस्ताव को पास कर दिया है,,,, हालांकि बताया जा रहा है जिन वार्डों में यह काम होना है, उसमें महापौर के खिलाफ मोर्चा खोले पार्षदों के वार्ड शामिल नहीं है,,,, महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकारिणी के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 करोड़ की लागत से पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा,, इसमें वार्ड 59 में पंडित पान से तकिया पार्क चौक, प्रेमनगर धर्मशाले का निर्माण, काकादेव में भदौरिया पेट्रोल पंप से कोचिंग मंडी तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ निर्माण शामिल है, इसके लिए जूही बंबूरहिया में तालाब में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा तक रास्ता भी बनाया जाएगा,,, महापौर ने सड़कों समेत अन्य निर्माण कार्यों का टेंडर एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए हैं,,,वहीं, एमएलसी सलिल विश्नोई के प्रस्ताव पर परमट में भंडारे वाली जगह को निशुल्क कर दिया गया है,,, इसके अलावा हर वार्ड में पांच पांच सफाई कर्मचारी, एक ई रिक्शा और एक हाथ गाड़ी मलबा और कूड़ा उठान के लिए दी जाएगी, जिससे त्योहारों से पहले साफ सफाई का काम और बेहतर हो सके,,,, कार्यकारिणी की बैठक में मंगल भवन की समिति भंग करने, कूड़ा उठान वाली कंपनी और कन्वेंशन सेंटर का भी मुद्दा उठा,, महापौर और पार्षदों ने बिना कार्यकारिणी और सदन की स्वीकृति के समिति भंग करने, कूड़ा कंपनी से करार करने और कन्वेंशन सेंटर का एमओयू करने पर सवाल उठाए, जिस पर नगर आयुक्त ने दो दिन का समय जवाब देने के लिए मांगा है, महापौर ने शुक्रवार को फिर से कार्यकारिणी की बैठक बुलाते हुए कहा कि अगर इसमें जवाब आता है तो ठीक है, वरना तीनों फैसलों को कार्यकारिणी में निरस्त भी किया जा सकता है और शासन में रिपोर्ट भेजी जाएगी.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh