Advertisement

इनरव्हील क्लब कानपुर शाइन 311 ने जरूरतमंदों को कराया भोजन वितरित किए अंगोछे

कानपुर नगर। इनरव्हील क्लब कानपुर शाइन की ओर से सेवा एवं मानवता की भावना को समर्पित भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन गणेश मंदिर, सिद्धिविनायक, घंटाघर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की सेक्रेटरी रेखा गुप्ता की देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर 200 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया तथा अंगोछे प्रदान किए गए। क्लब की सदस्याओं एवं पदाधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
सभी सदस्याओं ने मिलकर सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता की। प्रेसिडेंट विनीता अग्रवाल सेक्रेटरी रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता और समाज में मानवता का संदेश देता है। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी प्रेसिडेंट विनीता अग्रवाल, सेक्रेटरी रेखा गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट कंचन सिंह, आइएसओ अर्चना पाठक, एडिटर नीलम तिवारी एग्जीक्यूटिव मेंबर शशि मिश्रा, मेहर सचदेवा, रीना जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh