Advertisement

मुख्यमंत्री के आगमन पर नजरबंद किये गये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर पुलिस ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी को नजरबंद कर दिया जबकि राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के आवास पर छापेमारी किया लेकिन वो भूमिगत हो गये। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जैसे ही कानपुर नगर में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति का आगमन होता है राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस नजर बंद कर देती है। पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारी उग्रवादी नजर आते हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी इसका विरोध करती है और भविष्य में अगर प्रशासन ने ऐसा किया तो प्रशासनिक उत्पीडन के विरोध में आन्दोलन किया जायेगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है और बेगुनाहों को जबरदस्ती पुलिस संरक्षण में उनका उत्पीड़न कर रही हैं | जिसकी कडी निन्दा करता हूँ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh