Advertisement

 7 वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

ब्रेकिंग न्यूज़ कासगंज

कासगंज, कोतवाली कासगंज में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें की कासगंज कोतवाली के मोहल्ला बड्डू नगर के रहने वाले एक युवक ने थाने में आकर पुलिस को तहरीर दी कि बीती 6 दिसम्बर को उसके पड़ोस के रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति उसकी 7 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया, युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी जावेद को धर दबोचा है, साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है।

Reporter-Bhupendra Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh