Advertisement

बच्चों के साथ विधायक ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रेम दया और अपनापन (PDA)” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु परमट स्थित सरकारी विद्यालय में सभी बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं स्नैक्स पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कीर्ति अग्निहोत्री, सुरभित जैसवाल, आकाश सिंह सनी, हरिओम पाण्डेय (पूर्व पार्षद), रजत बाजपेई (पार्षद), पुण्य जैन, पिंटू कुरील , दीपा यादव, आशु कन्नौजिया, सचिन यादव, अनिल ठाकुर, दुर्गेश चक सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh