Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने वृक्षारोपण कर नए रोटरी वर्ष का किया शुभारम्भ

कानपुर नगर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा नए रोटरी वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर आईटीआई परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत क्लब द्वारा सीए डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों के सम्मान हेतु एक विशेष समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर परिसर में अनेक पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
सम्मान समारोह में विभिन्न चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “नए रोटरी वर्ष का शुभारम्भ वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्य से करना हमारे लिए गर्व का विषय है। वहीं डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर समाज के स्वास्थ्य एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले इन दोनों महत्वपूर्ण व्यवसायों से जुड़े लोगों का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्लब अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, सचिव विशाल नड्डा, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, एन विंग चेयरपर्सन प्रिया रहेजा, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट सत्यशील शुक्ला तथा इनकमिंग प्रेसिडेंट विशाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम रोटरी के आदर्श वाक्य “*सेवा ही सर्वोपरि*” की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए नए रोटरी वर्ष की सकारात्मक शुरुआत के रूप में संपन्न हुआ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh