कानपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को शाम 5:30 बजे समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय, नवीन मार्केट, कानपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ‘मिंटू’ ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
केक कटिंग के उपरांत महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए का सपना सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित है। समाज का प्रत्येक सताया हुआ, शोषित, वंचित, गरीब एवं उपेक्षित व्यक्ति पीडीए परिवार का हिस्सा है। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक पीडीए का संदेश पहुंचाना हम सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत को गांव-गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तथा निरंतर संघर्ष करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा सभी वर्गों के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम के उपरांत महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर पहुंचकर आमजन के बीच मिठाइयां वितरित कीं तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से देर शाम तक समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदाधिकारियों द्वारा सेवा, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कुल 24 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद अपने साथियों के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष एवं व्यापार सभा के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने केपीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कैंट विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। सचिन सिंह ने किदवई नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर केक काटकर समारोह आयोजित किया। प्रवीण सिंह ने वृक्षारोपण के साथ लड्डू वितरण किया। महानगर उपाध्यक्ष समीर सोनकर ने कचहरी परिसर में कोल्ड ड्रिंक वितरित की, जबकि बाबा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि ने वृद्धाश्रम में फल वितरण किया परमट की मलिन बस्ती में जाकर आज महिलाओं के द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं ने छोले पूरी व खीर बनाकर मलिन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को खीर पुरी व छोला खिलाकर समरसता का संदेश दीपा यादव जी राष्ट्रीय सचिव कीर्ति अग्निहोत्री जी पूर्व पार्षद इसी प्रकार महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-बड़े अनेक सेवा, वृक्षारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस प्रकार पूरे कानपुर महानगर में कुल 24 कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिवस जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,डा.कमलेश यादव,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,सजल कुशवाह,रजत मिश्रा,के के मिश्रा,दीपक खोटे,मो सारिया,विनय गुप्ता,राजेश यादव,अमित चौरसिया,गुड्डू यादव,श्रीनाथ तिवारी,राहुल यादव,दीपा यादव,कीर्ती अग्निहोत्री,सिंपल सिंह,शिप्रा श्रीवास्तव,खालिद रजा,सौरभ सिंह,अरशद दद्दा,नवीन दीक्षित,संतोष पांडेय,रामू वर्मा,प्रेम कुमार,शादाब खान,तौसीफ सिद्दीकी,अजमेरी सिद्दीकी,राजेंद्र जयसवाल,बृजलाल यादव,मोनू विश्वकर्मा,पवन यादव,हेमंत गुप्ता,चंदी गुप्ता,इशरत इराकी,एहसास बॉबी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट



















