Advertisement

कैंडल शांति मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

झाँसी संदेश मानव समाज सेवी संस्था एवं ऑल इंडिया जमीअतुल कुरेश के कार्यालय कपूर टेकरी से कुरेश नगर चौराहे तक पैदल कैंडल शांति मार्च निकाला गया जिसमें देश के वीर सपूत सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत, नायक गुरुसेवक सिंह, स्कवाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, नायक जितेंद्र सिंह, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल, जू. वारंट ऑफिसर दास और जू. वारंट ऑफिसर ए प्रदीप की शहादत पर खिराजे अक़ीदत पेश की.
राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सादिक अली ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत ने अपने सेवा काल में एक ब्रिगेड कमांडर, जनरल ऑफिसर, कमांडिंग इन चीफ, जनरल स्टाफ ऑफिसर और विभिन्न पदों पर रह कर देश सेवा की. हम सब सीडीएस विपिन रावत और अन्य शहीदों की शहादत को भूल नहीं सकेंगे.
शांति कैंडल मार्च में शहीदों की याद में मुस्लिम समुदाय का उमड़ा जनसैलाब लोगों ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया इस दौरान संस्था के संस्थापक मोहम्मद कलाम कुरेशी संजय जैन बबलू आजाद अनिल रावत बबलू एडवोकेट एडवोकट शरीफ खान सगीर कुरैशी आबिद बरकाती आरिफ कुरैशी राहुल श्रीवास्तव शहजादे खान अनीस कुरैशी जाकिर कुरेशी इरफान कुरैशी लखन झा वसीम खान गाजी सुनील शाक्य युवराज प्रजापति गुड्डू अंसारी जावेद खान राजकुमार वसीम अली विकार अली राहुल चौधरी रईस कुरैशी बाबर भाई अली अहमद कुरैशी अनवर फर्नीचर राजकुमार आदि प्रमुख लोग रहे

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh