कानपुर, अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर सीसामऊ विधानसभा समेत कानपुर महानगर की सभी विधानसभाओ में सरदार वल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम मनाया गया।जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सचान के नेतृत्व में किदवई नगर विधानसभा, जिला महासचिव पीयूष तिवारी जी के नेतृत्व में सीसामऊ विधानसभा जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कानपुर महानगर नवीन श्रीवास्तव रहे।इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष मोनू यादव के नेतृत्व में गोविंद नगर विधानसभा जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच पप्पू शाह, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक मंच मोहित गुप्ता के नेतृत्व में छावनी विधानसभा जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी मंच आशीष सिंह एवं जिला अध्यक्ष छात्र मंच इंद्र अवस्थी रहे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद में निवास करने वाले अपना दल एस के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माला अर्पित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने का काम किया।सीसामऊ विधानसभा एवं किदवई नगर विधानसभा में मुख्य अतिथि रहे कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए, देश में बहन अनुप्रिया पटेल एक मात्र ऐसा चेहरा है जोकि सरदार पटेल महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के सपनों के भारत का निर्माण करने में लगी है, आने वाला विधानसभा चुनाव हमारी पार्टी और हम सब की नेता बहन अनुप्रिया पटेल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें चुनाव से पहले विधानसभा से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत कर बहन जी के हाथों को मजबूत करने का काम करना है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव व्यापार मंच बॉबी भाटिया, जिला महासचिव विशाल शर्मा गांधी, जिला अध्यक्ष महिला मंच स्नेहा अग्रवाल ,सचिन गुप्ता युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष, युवा मंच अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परिहार जिला सचिव शिक्षक मंच अश्वनी राजपूत विधानसभा अध्यक्ष मोनू तिवारी तथा विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल मौर्या विशाल कुमार एवं शिवम मिश्रा एवम सक्षम विश्नोई आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
अपना दल एस ने लोह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई


















