Advertisement

2022 में समाजवादी पार्टी को मतदान करने की अपील

ललितपुर-समाजवादी पार्टी कार्यालय के आदेशानुसार झंडा अभियान एबं पर्चा बैनर अभियान के तहत ललितपुर जिले की तहसील पाली में सपाइयों ने शनिवार को झंडा लगाओ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया एबं लोगों को जागरूक किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एबं 227 बिधान सभा महरौनी आवेदक रामबिलास रजक ने सपा पदाधिकारियों एबं कार्यकर्ताओं के साथ पाली समेत क्षेत्र में पहुचकर ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को लोगों को बताकर जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया।जनता में महंगाई बेरोजगारी के कारण लोगों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।उनका कहना है कि जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को प्रदेश से हटाने का मन बना चुकी है।उन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी को मतदान करने की अपील की।इस दौरान सपा नगरध्यक्ष पाली खेमचंद चौरासिया समेत अनेको सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-मु0 जाकिर मंसूरी जनपद ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh