Advertisement

राजा दक्ष प्रजापति की जयंती का आयोजन किया

ग्राम परास तहसील घाटमपुर कानपुर नगर में भगवान राजा दक्ष प्रजापति की जयंती का आयोजन प्रजापति समाज के युवाओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन पाठ करने के पश्चात जयंती कार्यक्रम संपन्न किया, जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रांतीय नेता विनोद कुमार प्रजापति ने उपस्थित लोगों को राजा दक्ष प्रजापति जी के जीवन पर विस्तार से संबोधित किया और कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जन्म 27 जुलाई को हुआ था, राजा दक्ष ब्रह्मा जी के मानस पुत्र के रूप में उत्पत्ति हुई,जिनका विवाह प्रस्तुति और बीरणी से हुआ जिनसे 84 पुत्रियां हुई, उनकी इन पुत्रियों का विवाह धर्म कश्यप चंद्र आदि ऋषियों से हुआ। जिनसे पूरी सृष्टि की आबादी हुई आज उत्तर प्रदेश में पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान किया है कि 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हर जनपद में हर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के संगठन के द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश अखिलेश जी को कोटि कोटि धन्यवाद देता है, जिन्होंने प्रजापति समाज के लोगों का हौसला और सम्मान पूरे प्रदेश में बढ़ाने का काम किया है। 2027 की विधानसभा चुनाव में समूचा उत्तर प्रदेश का प्रजापति समाज समाजवादी पार्टी को वोट देकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रांतीय नेता विनोद कुमार प्रजापति पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी घाटमपुर के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय सचान कमलेश कोरी शिव सिंह यादव प्रेमचंद दुबे राकेश पांडे आकाश प्रजापति घसीटे लाल प्रजापत पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना प्रजापति रौनक प्रजापति अंकित प्रजापति ललित प्रजापति हर्षित प्रजापति सिंघम प्रजापति अमित प्रजापति (क्षमना) शिवशंकर प्रजापति आदि सैकड़ो माताएं बहने बुजुर्ग एवं युवा साथी मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh