Advertisement

कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल, 46-बी दादा नगर में शिक्षारत श्रमिकों एवं कामगारों के बच्चों के लिए ‘सेल्फ डिफेन्स अवेयरनेस वर्कशाप’ का सफल आयोजन हुआ

 

कानपुर कोआपरेटिव इस्टेट वूमेन इंटरप्रेन्योर्स विंग की महिला उद्यमियों के तत्वावधान में नानचाकू एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल, 46-बी दादा नगर में शिक्षारत श्रमिकों एवं कामगारों के बच्चों के लिए ‘सेल्फ डिफेन्स अवेयरनेस वर्कशाप’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में नानचाकू प्रशिक्षक बाबुल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक तकनीकों एवं व्यावहारिक पैंतरों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को सदैव सतर्क रहने तथा आकस्मिक हमलों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने बच्चों को संबोधित करते हुए आत्मविश्वास,अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कोआपरेटिव इस्टेट वूमेन इंटरप्रेन्योर्स विंग की अध्यक्षा रमन कपूर ने बताया कि कोपेस्टेट शिक्षा सदन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शारीरिक फिटनेस,खेलकूद, विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी तथा आत्मरक्षा के लिए समय-समय पर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं सम्मान भी प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूषण ने सभी अतिथियों,प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वूमेन इंटरप्रेन्योर्स विंग की अध्यक्षा रमन कपूर,श्रुति टकरू,नंदिनी जैन,मीनाक्षी चौरसिया,उद्यमी सुशील मोहन टकरू,सतेन्द्र धींगरा,वीरेन्द्र गुलाटी,प्रधानाचार्य भूषण तथा शिक्षिकाएँ काजल,गुरप्रीत, दीपिका,प्रीति,प्रभा,सोनाली, आयुषी एवं नीतू शर्मा उपस्थित रहीं।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh