आज दिनांक 1 मार्च 2020 को सोशल रिसर्च फाउंडेशन, कानपुर एवं वनस्पति विज्ञान विभाग, डी.एस.एन.(पी.जी.)कॉलेज, उन्नाव द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “शोध एवं शोध पत्र लेखन का महत्व” विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ प्रभात कुमार बाजपेयी पूर्व विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान, डीएवी कॉलेज कानपुर रहे। डॉ आशा त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्या महिला महाविद्यालय, कानपुर ने श्रोताओं को शोध के महत्व पर जानकारी दी। डॉ सरोज राठौर, पूर्व विभागाध्यक्षा मनोविज्ञान विभाग ने आशीर्वचन दिए। धन्यवाद ज्ञापन डी.एस.एन. (पी.जी.) कॉलेज के प्राचार्य डॉ मानवेंद्र सिंह ने दिया। कार्यक्रम में स्वागत डॉ रंजीत सिंह, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया ,तथा विषय की जानकारी सोशल रिसर्च फाउंडेशन, कानपुर के सचिव डॉ राजीव मिश्रा ने दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ विपिन सिंह, सहायक प्राध्यापक, बी. एड. विभाग रहे। संचालन डॉ मनीष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. अधिकारी डॉ अमित कुमार अवस्थी, डॉ उमेश बाजपेयी, डॉ अरविंद त्रिपाठी, डॉ ममता चतुर्वेदी, डॉ तरुण कुमार, डॉ पीयूष कांत, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ हेमेंद्र सिंह, भावना निगम, यशश्वी मिश्रा, कुलदीप कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी में छात्र शिवांश शुक्ला आदि ने शोध से संबंधित प्रश्न पूछे।




















