Advertisement

इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, कानपुर में होराइजन 2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ

कानपुर,शनिवार को विद्यालय इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, कानपुर में होराइजन 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्री प्राइमरी, प्राइमरी वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा, डॉ संजय श्रीवास्तव (असिस्टेंट प्रोफेसर, डी०ए०वी० ट्रेनिंग कॉलेज), पल्लवी मिश्रा (प्रबंध समिति सदस्या) एवं डॉ मनोज कुमार प्रजापति (प्राचार्य, प्रो० एच एन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्र छात्राओं के उत्साह से भरे कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पल्लवी मिश्रा (प्रबंध समिति सदस्या) द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को उनके भविष्य में आगे बढ़ने और उनमें आने वाली सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात, डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मृदु चौहान, समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh