Advertisement

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर नगर। पारितोष इंटरनेशनल स्कूल में बीते दिन बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी, जिसमें बच्चों द्वारा रानी लक्ष्मी बाई,स्वराज की दहाड़, खाटू श्याम की झांकी, ऑपरेशन सिंदूर में देशभक्ति वाली झलक एवं कई सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रदर्शित किये गये। कई प्रोग्राम बच्चों के द्वारा ही तैयार किए गए थे। उसे रंगमंच से प्रदर्शित किया गया। बच्चों द्वारा साइंस एवं आर्ट एग्जिबिशन भी लगाई गई थी, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया,दीप प्रज्ज्वलन एमएलसी अरुण पाठक एवं चंद्रेश जी ने किया। पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण पुरी जी महाराज, चेयरमैन संजय अवस्थी,रचना अवस्थी, आदित्य पोद्दार, विनीता अग्रवाल, सुरभि के साथ पारितोष ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh