Advertisement

वाह प्रगटियो मरद अमंगड़ा वरियाम अकेला, वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरू चेला 

कानपुर , रविवार |सरबंसदानी दशमेष पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 356वां प्रकाशोत्सव आज पूर्ण गुरू मर्यादा , भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मोतीझील के विशाल पंडाल में मनाया गया जहां सुसज्जित मंच पर भव्य पालकी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब विराजमान थे श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में हुए प्रकाशोत्सव के मुख्य समारोह में सभी धर्मों व वर्गों के लोग कतारबद्ध होकर श्री गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर महान गुरू को अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे थे वहीं पंडाल के बाहर ऊँच-नीच , जात-पात , अमीर-गरीब की भावनाओ को दर किनार कर एक ही पंगत में बैठ कर गुरू के लंगर का प्रशाद ग्रहण कर ” सर्वधर्म सदभाव ” के संदेश को भी चरित्रार्थ कर रहे थे | भारी वर्षा के चलते लंगर ग्राउंड में भरे पानी को वर्षा के थमते ही प्रातः काल से ही युद्ध स्तर पर ग्राउंड को संगत के लिए तैयार किया गया जे सी बी व रोड रोलर से गीली मिट्टी को हटा कर बालू डाल ठीक किया गया।
प्रकाशोत्सव पर आज प्रात: 3.30 बजे से प्रारम्भ हुये कार्यक्रमों में साध संगत सुखमनी साहिब चौक ने श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई शुरुआत के पश्चात ” सिमरन साधना ” साध संगत सुखमनी साहिब ने, आसा दी वार ” बीबी इन्दर कौर , गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सरकल , भाई सुरिन्दर सिंह – भाई मोहन सिंह ,गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर चौक के हजूरी रागी भाई भूपिन्दर सिंह गुरदासपुरी ,भाई कुलदीप सिंह राजा के जत्थों ने “आसा दी वार” का कीर्तन गायन किया, अमृतसर से आए ज्ञानी बलदेव सिंह मंजी साहिब वालों ने गुरूमत विचार करते हुए कहा कि श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई लखविंदर सिंह जी ने खालसा अकाल पुरख की फौज, प्रगटियो खालसा परमात्म की मौज” “सो सतगुरु प्यारा मेरे नाल है” का अपनी मधुर वाणी में गुरू यश गायन कर संगत को निहाल किया। ढाड़ी भाई सुरिंदर सिंह पारस श्री मुक्तसर साहिब वालों ने अपनी जोशीली वीर रस की ढाड़ी वारों व गुरू इतिहास से संगत में जोश का संचार किया।
श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स. हरविंदर सिंह लार्ड ने आज प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को छोटे साहिबजादों की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इस क्रांतिकारी निर्णय को उन तथा कथित लोगों के मुंह पर तमाचा करार दिया है जो सिखों को धमका कर अल्पसंख्यकों विशेष रूप से सिख समुदाय को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।
गुरु दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित करने पहुंचे कोपो इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, स्वरूप नगर इंस्पेक्टर अजय सिंह, सुखदीप सिंह भल्ला रमन , कांग्रेस अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित, श्रमिक नेता मनोज सिंह, गगनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस विशाल आयोजन में यंगमैन सिख एसो. ने जोडों (जूते/चप्पल )की संभाल दशमेष शस्त्र दल ने प्रवेश द्वारों , गुर सेवक जत्था ने लंगर प्रबंध व वितरण , बीर खालसा दल ने दो पहिया वाहनों के रख रखाव , गुजरात यंगमैन ने पंडाल व्यवस्था जैसी सेवाओं की ज़िम्मेदारी का निर्वाह किया तो हेमकुंट सेवा सोसाईटी ने चाय, खालसा सेवक जत्था व रामगडिया सभा ने पेयजल के स्टालों के माध्यम से संगत सेवा की |
इस अवसर पर प्रमुख रूप से स. हरविन्दर सिंह लार्ड, स. सुखविन्दर सिंह भल्ला लाडी , मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह , मंजीत सिंह सागरी, हरजीत सिंह सोनी, महेन्द्र सिंह भाटिया, करमजीत सिंह , हरमिन्दर सिंह लोंगोवाल , मीतू सागरी , रविन्दर सिंह बंटी , हरजिन्दर सिंह, दया सिंह गांधी, जयदीप सिंह राजा, देवेंदरपाल सिंह , मनमीत सिंह राजू, मंजीत सलूजा , तारन सिंह, कुलदीप सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह नारंग , गुरदीप सिंह गांधी, सतनाम सिंह सूरी, भूपिंदर सिंह राजा, गगन ढ़ींगरा, गुरदेव सिंह सलूजा, पुनीत चावला आदि थे |
दिवान की समाप्ति अरदास से हुई अरदास में सरबत के भले की प्रार्थना की गई। इसी प्रकार देर शाम शुरू हुए रात के दिवान मध्य रात्री तक चले जिसमें गुरुवाणी कीर्तन , गुरमत विचार , आगमन के शब्द , आरती व अरदास के साथ ही तीन दिवसिय प्रकाशोत्सव समारोह सम्पन्न

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh