Advertisement

कन्वेनशन सेन्टर के विरोध में अनशन

 

कानपुर, भीम क्रान्ति मंच के तत्वावधान में दिनांक 09-01-2022 को चुन्नी गंज में बन रहे कन्वेन्शन सेन्टर के विरोध में बस्ती के लोग अनशन पर बैठ गये।उक्त खाली पड़ी नजूल की जमीन पर बस्ती के लोग वर्षों से मॉग करते रहे हैं कि अमर शहीद गंगू बाबा के नाम से पार्क व मलीन बस्ती के गरीबो के लिए बरातशाला बनाया जाये जिसका संगठन ने नगर आयुक्त से लेकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री तक पत्र व धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात कही परन्तु व्यवसाईकरण व मोटी कमीशन के उद्देश्य से प्रशासन ने उक्त मॉगो पर विचार न कर मल्टीनेशनल कन्वेन्शन सेन्टर बनाना शुरु कर दिया जिसके विरोध में बस्ती के लोग अनशन पर बैठे।चमन खन्ना ने कहा कि सुदर्शन नगर चुन्नी गंज मलीन बस्ती में जगह न होने के कारण उक्त खाली जगह पर गरीब परिवार अपनी बहन बेटी की शादी ब्याह कर लेता था लेकिन वर्षो की मॉग को दरकिनार कर प्रशासन ने सौतेला व्यवहार किया वर्तमान मे शासन प्रशासन गरीबो की नही बल्कि पूंजीपतियो की सुन रही है।कर्नल गंज के एसीपी त्रिपुरी पांडे ने ज्ञापन लिया।
अनशन पर चमन खन्ना, हरभजन बाल्मीकी (नन्हेट), हरीश्चन्द्र सागर, रंजीता थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh