जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज विकास खंड सरसौल व भीतरगांव में निगरानी समितियों द्वारा वैक्सिनेशन से छूटे हुए लोगो द्वारा किए जा रहे सर्वे के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी सबसे पहले विकास खंड सरसौल में पंचायत सहायकों द्वारा संचालित कॉल सेंटर पहुंचे, जिसमें 10 पंचायत सहायकों द्वारा ड्यू वैक्सिनेशन वाले लोगों को कॉल कर उन्हें वैक्सिनेशन कराने हेतु कॉल किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने MOIC को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पंचायत सहायकों को वैक्सिनेशन सेंटरों की सूची भी उपलब्ध करा दें ताकि उनके द्वारा वैक्सिनेशन सेंटरों की जानकारी भी दी जाती रहे। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसी तरह पूरे जनपद के सभी ब्लाकों में 10 -10 पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाकर का वैक्सिनेशन कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ब्लाक में उपस्थित आशा बहुओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों की सूची तैयार करनी है, जिसमें परिवार में कितने लोग है, उनमें प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों की संख्या, परिवार में द्वारा द्वितीय डोज लगाई गई है, कितने लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो गई है, परिवार में 15 से 18 वर्ष के कितने बच्चे हैं? तथा 60 प्लस बूस्टर डोज के कितने लोग हैं आदि सूचनाएं एकत्रित करनी हैं। साथ ही गांव के जो लोग दिन में गांव से बाहर रहते हैं उनके लिए रात्रि में गांव में वैक्सिनेशन कैम्प लगाया जाए। जिलाधिकारी ने MOIC को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वह अभियान चला कर प्रत्येक दशा में सभी लोगो के 100 प्रतिशत प्रथम डोज वैक्सिनेशन को सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी बच्चे का वैक्सिनेशन सभी सेंटरों में करया जाए। उन्होंने विकास खंड भीतरगांव का भी वैक्सिनेशन के संबंध में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नर्वल श्री अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कमल किशोर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



















