Advertisement

जागेश्वर मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

नागरिक सुरक्षा कोर, नवाबगंज प्रखंड, कानपुर नगर द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर जागेश्वर मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चीफ वार्डन राजीव सिंह का मंदिर कमेटी द्वारा साल और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा और मुकेश कुमार को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में चीफ वार्डन राजीव सिंह एवं विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि नवाबगंज प्रखंड की टीम महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं और भक्तगणों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
बैठक में डिवीजनल वार्डन धनंजय नारायण सिंह, डिप्टी डिवीजनल वार्डन आर ददन मिश्रा, घटना नियंत्रण अधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव, और जयप्रकाश साहू, राजकुमार अग्रवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी बात रखी।
बैठक का संचालन स्टाफ अधिकारी सुश्री शिल्पा निषाद ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा के उपाध्यक्ष श्री गोपाल तुलस्यान मौजूद रहे और उपस्थित लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
नागरिक सुरक्षा कोर, नवाबगंज प्रखंड, कानपुर नगर की ओर से सभी भक्तगणों से अपील की जाती है कि वे महाशिवरात्रि के अवसर पर जागेश्वर मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh