जाजमऊ ब्रेकिंग
कानपुर।
जाजमऊ थाने शिव गोदावरी चौकी की पुलिस सोती रही और ए बी ए कंपाउंड में गोली मारकर लूट हो गई दरअसल मामला जाजमऊ थाने शिव गोदावरी का है जहां पर युवक ने अपने मौसा को गोली मारने के बाद दिया लूट की घटना को अंजाम। गोली मारने के बाद पांच लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हुए आरोपी। घायल फारुख अहमद को निजी अस्पताल मे करवाया गया भर्ती। फरार आरोपी उमर अहमद और उसके साथियों की तलाश मे जुटी पुलिस।जाजमऊ पुलिस लगातार घटना को छुपाने का कर रही है प्रयास। जाजमऊ थाने शिव गोदावरी चौकी की पुलिस सोती रही और ए बी ए कंपाउंड में गोली मारकर लूट हो गई क्या इसीलिए कानपुर कमिश्नरी में चार थाने और बढ़ाये गये कि मुजरिम घटनाओ को आसानी से अंजाम देते रहे और पुलिस को कई घंटों बाद पता चलता है आखिर क्यों थाने में फोर्स भी मिल चुकी है अब पहले से अधिक फोर्स पर्याप्त है लेकिन घटनाएं कम होने की वजह बढ़ती हुई नजर आ रही है ऐसे में जनता डरी हुई है कब क्या हो सकता है क्योंकि पुलिस मस्त है,जाजमऊ पुलिस काम ही नही करना चाहती है अभी कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ बेचने की वीडियो भी मोती नगर में वायरल हुई थी और राजा रब्बानी भी पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर है नशीला पदार्थ बेचने वाला आरोपी घटनाओं को अंजाम देने के बाद आराम से बॉर्डर उस पार चले जाते हैं,गंगा नदी पार करते ही उन्नाव जिले में टेक खाते हैं चेक पोस्ट पर चौकी बनने के बाद भी आरोपी आराम से उस पार चले जाते हैं।


















