Advertisement

बारिश होने के कारण गड्ढे ने लिया विकराल रूप, सड़क पर गड्ढे होने के चलते आवागमन ठप

जाजमऊ के सरैया इलाके में नमामि गंगे परियोजना के तहत करीब 5 महीने पहले सीवर लाइन डालने कार्य कराया गया था। मंगलवार की सुबह से लेकर बुधवार की सुबह तक सड़क धसने से करीब 20 मीटर की सड़क में आधा दर्जन गड्ढे हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने गड्ढों के आसपास सुरक्षा के लिए बांस बलियां लगा दी हैं। लेकिन वहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहें हैं। आलम यह है कि मरम्मत ना होने से अब इन गड्ढों से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। मौजूद लोगों ने बताया कि इलाके के कई बच्चें इसकी चपेट में आ चुके हैं हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

जाजमऊ के असरफ़ाबाद पुराने पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक सड़क धसने से गड्ढे हो गया। जिसके बाद इलाकई ने उसके आसपास सुरक्षा की व्यवस्था करते हुए रस्सी बांध दी थी। मंगलवार की रात बारिश होने के कारण गड्ढे ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर गड्ढे होने के चलते आवागमन ठप हो गया।इलाकई ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार गड्ढे की चपेट में आ चुका है। गनीमत है कि मौजूद लोगों ने उन लोगों को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। अधिकारियों को सुचना दी गयी नमामि गंगे और जलनिगम के अधिकारी मौके पर आकर फोटो खींचकर ले गए हैं लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य चालू नहीं कराया गया। अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसके जिम्मेदार अधिकारी होंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh