Advertisement

दबंगों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

कानपुर/शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली के गजिया खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से दो परिवारों के बीच चला आ रहा है। इसी बीच शुक्रवार देर रात ग्राम गजिया खेड़ा पिपरखेड़ा निवासी संजय निषाद के कंधे पर मारी गोली। पीड़ित संजय निषाद के परिजनों ने बताया कि दबंग कुंवर पाल छोटू यादव चंदन निषाद आकाश निषाद अन्य कई अज्ञात लोगों ने संजय निषाद को मारी गोली। परिजनों ने बताया कि दबंगों द्वारा हाल में भी पहले सुनील निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका दबंग कुंवर वालों पर मुकदमा भी चल रहा है। जिसे पुलिस संदिग्ध मान रही है। लेकिन गंगा घाट पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जिससे पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वही गोली लगने के बाद संजय निषाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। अभी तक गंगा घाट पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। सभी दबंग अपने घर से फरार चल रहे हैं। वहीं इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना संदिग्ध है। जांच कराने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh