कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी दिनांक 6 मार्च 2022, दिन सोमवार को होली है। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है। इस बार 82वां होली का मेला दिनांक 13 मार्च, दिन सोमवार अनुराधा नक्षत्र में प्राचीन परम्परा के अनुसार होगा।
कानपुर का होली का मेला आजादी के दीवानों की याद में मनाया जाता है, स्वतन्त्रता आन्दोलन चरम सीमा मे था, सन् 1942 में ब्रिटोश सरकार के तत्कालीन जिलाधिकारी कानपुर में होली खेलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, हटिया के नव युवकों ने यह तय किया कि यह हमारा धार्मिक त्यौहार है इसे हम पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनायेंगे। देश आजाद हुआ सन् 1947 में लेकिन कानपुर के हटिया में आजादी का झण्डा सन् 1942 की होली में ही हटिया रज्जन बाबू पार्क में क्षेत्रीय नवयुवक बाबू गुलाब चन्द सेठ के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और तिरंगा फहराकर भारत माता की जय, हम आजाद हैं, के जयघोष के साथ रंग खेलना प्रारम्भ किया तत्तकालीन शहर कोतवाल के नेतृत्व में हटिया पार्क को चारो तरफ से पुलिस ने घेर लिया और रंग खेल रहे नव युवकों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया द्य इसकी प्रतिक्रिया के प्रति स्वरूप देश की आजादी के लिए पूरे शहर में भयंकर होली खेली गयी और ऐलान किया गया कि जब तक नवयुवक नही छोड़े जायेगे निरन्तर होली खेली जायेगी द्य शहर में कई दिनों तक रंग चला। अतः ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा और गिरफ्तार नवयुवकों को छोड़ना पड़ा। संयोगवश जिस दिन बन्दी छोड़े गये उस दिन अनुराधा नक्षत्र था, तभी से कानपुर में होली का समापन अनुराधा नक्षत्र के दिन गंगा मेले के रुप में मनाया जाने लगा।
होली मेले का शुभारम्भ प्रातः 9ः45 बजे क्रान्तिकारियों के शिलालेख में पुष्पांजलि करके माननीय जिलाधिकारी कानपुर नगर व पुलिस कमीश्नर कानपुर नगर तिरंगा झण्डा फहराकर पुलिस बैण्ड (होगगार्ड बैन्ड) द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी जाती है। तत्पश्चात् रंग ठेले का शुभारम्भ हटिया रज्जन बाबू पार्क से माननीय जिलाधिकारी/पुलिस कमीश्नर जी द्वारा होगा।
रंग ठेले मार्ग हटिया रज्जन बाबू पार्क से प्रारम्भ होकर जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक, टोपी बाजार, कोतवालेश्वर मन्दिर चौक, चौक सर्राफा, बीच वाला मन्दिर मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगमलाल मन्दिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, शतरंगी मोहाल, लाठी मोहाल, जनरलगंज बाजार होते हुए हटिया रज्जन बाबू पार्क में आकर पूर्ण विश्राम लेता है।
कानपुर का होली मेला (गंगा मेला) पूरे देश में कानपुर की पहचान है अतः हम लोग प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यानाथ जी से मांग करते है सरकार द्वारा हर शहरों में उत्सव कराये जाते है अभी कानपुर देहात का उत्सव सम्पन्न हुआ। इसी तर्ज में कानपुर में कानपुर होली उत्सव प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कराया जाये।
होली मेला आयोजन के सम्बन्ध में निम्नलिखित समस्यायें –
1. रंग के ठेले जुलूस के लिये जेट मशीन लगा हुआ पानी का टैंकर जो करोना के समय क्षेत्र में सेनीटाइज़ करता था जो जुलूस के साथ चल सके। यह टैंकर जल संस्थान के है।
2. हटिया रज्जन बाबू पार्क के चारों तरफ अवैध दुकाने बनी हुई है जिसके कारण पार्क खो गया है। यह दुकाने क्रान्तिकारियों के बलिदान के इतिहास पर बदनुमा दाग है। पार्क के इतिहास को देखते हुए इन अवैध कब्जेदारों को हटाकर पार्क का सुन्दरीकरण किया जाये ।
3. पार्क में कैसा के दो ट्रान्सफार्मर लगे है जिसके कारण आयोजन के समय यह भय बना रहता है कि ट्रान्सफार्मर के कारण कोई अप्रिय दुर्घटना न हो व पार्क की जगह घेर रखी है जिससे आयोजन करने में बड़ी कठिनाई होती है।
4. पूरे रंग ठेले मार्ग में बिजली के तार काफी नीचे अंगूर के गुच्छों की तरह लटक रहे है। इन तारों को व्यवस्थित करके ऊपर की ओर किया जाये जिससे किसी भी प्रकार की दुघर्टना का भय न हो व छप्पर व खास बाजार केस्को सब स्टेशन में विशेष गैंग तैनात किये जायें।
5. 13 मार्च गंगा मेले वाले दिन भी दोपहर 1 बजे से लेकर सायं 3 बजे तक हाई प्रेशर पानी की सप्लाई की जाये एवं इस दिन बिजली की कटौती न होने पाये। इसके लिए केस्को के फूलबाग डिवीजन में विशेष गैंग तैनात किये जायें।
6. रंग ठेले में रखे हुए रंगो के ड्रामों को भरने के लिए नगर निगम ने मोटर युक्त (वाटर लिफटिंग पम्प) लगे हुए टेंकर है। रंग ठेले को तीन टेंकर मेस्टन रोड, शिवाला, फीलखाना में दिये जाये ताकि खाली ड्रमों में पानी भरा जा सके।
7. रंग ठेला वापसी के बाद दोपहर 1.00 बजे हटिया पार्क के चारो तरफ की व पार्क की सफाई करायी जाये ताकि शाम को लगने वाले बाल मेलें में कोई कठिनाई न हो।
8. हटिया रज्जन बाबू पार्क की सफाई, बन्द व टूटी हुई लाईटों को ठीक कराई जाये वा टूटे हुए डस्टबिन बदले जाये।
9. ठेला जुलूस मार्ग की पूरी सड़के में बड़े बड़े गण्डे है। पूरे जुलूस मार्ग की सड़के बनवाये या पैच वर्क कराकर व्यापक सफाई व्यवस्था की जाये।
10. पूरे रंग ठेले मार्ग की गहरी गहरी नालियां साफ करायी जायें व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जायें।
11. दिनांक 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक थोक बाजार जनरलगंज, नयांगज, बिरहाना रोड, कुली बाजार, हटिया बंद रहती है। उपरोक्त बन्दी के दौरान इन बाजारों में गश्त के लिए स्पेशल पिकेट लगायी जाये ताकि चोरी की कोई घटना न हो सके।
12. शाम को लगने वाले बाल मेला की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाये। इस बाल मेले में आस पास के क्षेत्रों की महिलाएं, लड़कियां व छोटे बच्चे आते है क्योकि मेला कमेटी की तरफ से बच्चों को खाने के स्टॉल व झूले कुल लगाये जाते है। विगत वर्ष कुछ महिलाओं के मोबाइल चोरी हो गये थे। अतः आपसे निवेदन है कि इस मेले में सांयकाल 5 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक पूलिस बल में महिला व पुरुष पर्याप्त संख्या मे लगाये जाये। जिससे कि कोई अप्रिय घटना न हो।
बैठक में ज्ञानेन्द्र विश्नोई, विनय सिंह, संतोष बाजपेई, गोपी कृष्ण ओमर, विमलेयश गुप्ता, रोहित बाजपेई, गोपाल ओमर, अत्तम बाजपेई, ऋशी तिवारी, शरद द्विवेदी, सनी श्रीवास्तव उपस्थित थें।
बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्वी) रवीन्द्र कुमार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर ट्राफिक रवीना त्यागी, उप नगर आयुक्त सूर्यकान्त त्रिपाठी, केस्को जी.एम. मोहम्मद आरिफ, जल संस्थान, मार्ग प्रकाश, अग्नि शमन व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे


















