Advertisement

औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आई0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्थापित विजिटर गैलरी का अवलोकन किया इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर जिला अधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, उपनिदेशक खेल श्रीमती मुद्रिका पाठक सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम देश के सबसे पुराने स्टेडियम में से एक है। स्टेडियम के पिछले गौरवशाली 76 वर्षों में स्टेडियम में कई प्रतिष्ठित क्षण और ऐतिहासिक घटनाएं हुई है, उन क्षणों को एक स्थान पर संरक्षित करने के इरादे से कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने क्रिकेट के वर्षों के प्रदर्शन को प्रदर्शनी हाल में परिवर्तित करने का विचार किया और विजिटर गैलरी का निर्माण कराया। विजिटर गैलरी में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा संजोए जाने वाले खजाने का चित्रण है, जिसमें लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया और विजिटर गैलरी का निर्माण कराने में निशुल्क सामग्री उपलब्ध कराई गई है जिसका चित्रण किया गया है। ग्रीन पार्क में विजिटर गैलरी प्रोजेक्ट क्रिकेट से संबंधित यादों और प्राचीन वस्तुओं को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित करता है, जो निश्चित रूप से हमारे शहर की छवि को बढ़ावा देगा और देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण संपत्ति साबित होगी। अब क्रिकेट प्रेमी ग्रीन पार्क में विजिटर गैलरी का निरीक्षण कर ग्रीन पार्क के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे।
मा0 मंत्री जी ने विजिटर गैलरी का निरीक्षण करने के पश्चात स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में कानपुर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अनेक निर्माण कार्य करा कर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया जा रहा है। कानपुर शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh