Advertisement

पारिवारिक विवाद में एकलौते बेटे की हत्या

 

कानपुर। थाना जाजमऊ में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही सूचना पर मृतक के पिता पहुंचे और सिनाख्त किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

साहब आपने हमें अपना कहा है तो अब इंसाफ भी आप दिलाएंगे। मृतक जीतू निषाद की बहन भाई का शव देख फफक फफककर रो रहीं थी जाजमऊ थाना प्रभारी से भाई को न्याय दिलवाने की मांग कर रहीं थी। परिजनों का आरोप है कि चार साल से घरेलु विवाद चल रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। परिवार के चाचा, बुआ समेत अन्य लोग विवाद खड़ा करने के मारपीट करते रहते थे साथ ही पुलिस बुलवाने की धमकी देते थे। जब हम लोगों के साथ अन्याय होते था तब मदद के लिए जाजमऊ थाने जाते थे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी टालमटोली करते थे। पिता ने बताया कि शुक्रवार को घर में विवाद हुआ जिसके बाद मौके पर 112 पुलिसकर्मी आये थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षो को थाने बुलाया। जीतू थाने से निकलते समय कहकर निकला था कि मुझे भूख लगी मै समोसा खाने जा रहा हूं। जिसके बाद जीतू लापता हो गया। जिसकी सूचना थाने में लिखवाने पहुंचे तो दो बार पुलिस ने टरका दिया। शनिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। परिवारजनों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। वही कैंट एसीपी और जाजमऊ थाना मौके पर पहुंचे लोगों से पूछताछ किया। परिजनों को आश्वासन दिया है कि हर संभव में पुलिस आपके परिवार के साथ खड़ी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh