Advertisement

(मेमोरी प्यूरिफिकेशन प्रोग्राम) MP2 लखनऊ के सरोजनी नगर के न्यू पब्लिक कोलिजिएट इंटर कॉलेज में किया गया

करौली शंकर महादेव के द्वारा कई प्रदेशों में आध्यात्मिक यात्रा के दौरान जब उनकी बच्चो से बात होती थी तो बच्चे पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर काफी चर्चा करते थे। जिसमे प्रमुख रूप से बच्चो में पढ़ाई में मन न लगना,पढ़ के याद न होना,याद किया हुआ भूल जाना, पढ़ाई करते समय घबराहट होना, पढ़ते पढ़ते सो जाना,स्कूल और कॉलेज के कार्यक्रम में भाग न लेना। ऐसी सैकड़ों समस्या बच्चो में पाई जब गुरु जी को ये बात पता चली तो एक विशेष प्रोग्राम बच्चो के लिए बनाया जिससे बच्चो में ज्ञान,अध्यात्मिक ज्ञान , सामाजिक ज्ञान , व्यवहारिक ज्ञान व संस्कृति का विकास उनमें हो सके। जिससे वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी आगे आए। इस कार्यक्रम को लव कुश फाउंडेशन के तत्वाधान में करौली शंकर महादेव जी के द्वारा लखनऊ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश स्मृति का पवित्रीकरण करना है इस लिए इसका नाम भी (मेमोरी प्यूरिफिकेशन प्रोग्राम) MP2 है। जिसका प्रथम कार्यक्रम मंगलवार को लखनऊ के सरोजनी नगर के न्यू पब्लिक कोलिजिएट इंटर कॉलेज में किया गया। यह विश्व का प्रथम ऐसा कार्यक्रम है जिसमें स्कूल कालेज के बच्चे,टीचर, मैनेजमेंट व स्कूल कालेज का कोई भी स्टाफ इसमें भाग ले सकता है । करौली शंकर महादेव ने आज 1000 प्लस बच्चे के साथ एक सामूहिक प्रयोग किया और प्रयोग के बाद उनमें बदलाव देखने को मिला। करौली शंकर महादेव गुरु का एक ही लक्ष्य है की भारत देश रोग मुक्त,शोक मुक्त, ऋण मुक्त व ज्ञान युक्त भारत का निर्माण हो सकें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh