Advertisement

संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति, भारत के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन कमला नेहरू पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ने भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों एवं सामाजिक समानता पर विस्तृत चर्चा की। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे ने कहा कि हमारे महान युगपुरुषों द्वारा निर्मित संविधान ने भारत को हर क्षेत्र में उन्नति की राह दिखाई है।
उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के लिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित करता है तथा समाज के हर वर्ग के जीवन को श्रेष्ठ बनाने की शक्ति रखता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं या किसी भी समुदाय पर हो रहे अत्याचार व दमन के विरुद्ध आवाज उठाना हम सबका दायित्व है।
इस अवसर पर समिति के प्रचार मंत्री संदीप साहू, शिक्षक अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, रविदत्त मिश्रा, तिलक चन्द्र कुरिल, समसुद्दीन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh