Advertisement

श्री बाँके बिहारी जी सेवा समिति ने अपना 23वां वार्षिक महोत्सव

कानपुर:- श्री बाँके बिहारी जी सेवा समिति ने अपना 23वां वार्षिक महोत्सव फूल बाग़ स्थित नानाराव पार्क में बहुत ही धूम धाम से मनाया। महोत्सव में भगवान् श्री बांके बिहारी जी को बाल भोग छप्पन भोग, माखन भोग, एवं 36 व्यंजन का भोग लगाया गया। महोत्सव का शुभारम्भ परम पूज्य भगवान् श्री गणेश जी की वंदना एवं संकट मोचन हनुमान जी के सुन्दर काण्ड से हुआ। महोत्सव में चार चाँद लगाने के लिए पटियाला से भजन गायिका पूनम दीदी एवं जयपुर से कुमार गिरिराज पधारे!
इस वर्ष समिति का उद्देश्य सभी नगरवासियो को ठाकुर जी की सेवा करवाना था। जिन सेवाओं को पाने के लिए वृन्दावन में कई महीनो का इंतज़ार करना पड़ता है वे सभी सेवाए यहाँ कानपुर में सहज ही उपलब्ध करवाई गयी, जिनका लाभ नगरवासियो ने भरपूर उठाया! जो सेवाए ठाकुर जी को वृन्दावन में लगाई जाती है जैसा इत्तर सेवा, माखन भोग सेवा आदि वे सभी सेवाए लगायी। ये सभी सेवाओ को सुचारो रूप से करवाने एवं भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए श्री बाँके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी गोस्वामी कमल किशोर विशेष रूप से वृन्दावन से पधारे। इन सबके साथ साथ भगवान् बाँके बिहारी जी के अति दुर्लभ चरण दर्शन जो वर्ष में सिर्फ एक बार होते है भी करवाए गये जिनका दर्शन पाकर नगरवासी पुण्य के भागी बने!
इस वर्ष महोत्सव में बिहारी जी दरबार वृन्दावन के निधिवन जैसा बनवाया गया। दरबार को इस तरह सजाया गया की ऐसा प्रतीत हो रहा था की भगवान् वहां रास विहार कर रहे हो। एक और भगवन का रास विहार और दूसरी और भगवान् के अलग अलग झांकिया और इन सबके बीच वृन्दावन बिहारी श्री बाँके बिहारी लाल बिराजमान थे। दरबार एवं पंडाल को सजाने के लिए कारीगर विशेष रूप से कलकत्ता से बुलाये गए थे।
पूरे देश विदेश में सुव्यखत भजन गायिका, पटियाला से पधारी पूजा दीदी, ने भजनों का ऐसा समां बाँधा की वहां उपस्थित सभी लोग प्रभु की भक्ति में लीन हो गए जैसे सारे पंडाल में सिर्फ राधा नाम का रस बरस रहा था।
महोत्सव में गोपाल गुडिया वाले, विजय गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, नितेश महेश्वरी, राजेश शाह आशीष सुरेका, राम सेवक अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, कन्हैया अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, रोहित कुमार भगत, अरविन्द गुप्ता, निखिल महेश्वरी, सर्वेश गोयल , शिवम गुप्ता पवन गुप्ता आदि संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे।

UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh