Advertisement

सर्व समाज विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

 

कानपुर नगर।(देवेश तिवारी) बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य हेतु प्रेरित करने सुदर्शन बस्ती सर्वोदय नगर में सर्व समाज हिन्दू संगम का आयोजन सुदर्शन बस्ती के निवासियों द्वारा किया गया, इसमें मुख्य वक्ता डाक्टर वीरेंद्र सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जातिवाद को हिंदू समाज के लिए अभिशाप बताया तथा इस क्षेत्र में संघ के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यज्ञ कान्त शुक्ल ने चेतावनी दी कि राष्ट्र हित, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के लिए हिंदू एकता पर जोर दें और कहा कि संगठन में ही शक्ति है। इसी क्रम में इंदू शर्मा जो दिव्यांग जनों को प्रशिक्षण देकर गुणवान बनाती है और रोजगार देती हैं उन्होंने जाति-पाति तोड़ने में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जरूरत मंद महिलाओं को कंबल, बच्चों को स्टेशनरी तथा कुछ गर्म कपड़े भी बांटे गये। कार्यक्रम में स्वयं प्रकाश पांडे, अखिलेश पांडे एवं देवी प्रसाद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh