Advertisement

12 दिवंगत देहदानियों को मरणोपरांत “युग दधीचि सम्मान

युग दधीचि देहदान महायज्ञ में विगत आठ माह में स्वयं की आहुति देने वाले बारह महादानियों को आज जी. एस. वी.एम. मेडिकल कालेज के एल.टी.वन सभागार में” युग दधीचि सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पू. महापौर पं. जगतवीर सिंह द्रोण ने अपना आशीर्वाद देते हुये समारोह प्रारम्भ किया, उन्होंने कहा कि सेंगर दम्पति ने अपने अथक प्रयासों से देहदान की अब परम्परा बना दिया है। मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने सभी देहदानी परिवारों के साहस की सराहना करते हुये कहा कि समाज की प्रचलित आस्था को पूरी तरह बदल देने वाला यह अभियान इस सदी का अद्‌भुत आन्दोलन है। विशिष्ट अतिथि डा. उमेश पालीवाल, पं. शेष नारायण त्रिवेदी’ पप्पू भैया” एवं पं. सुमित मिश्र ने देहदानी परिवारों को अंगवस्त्र प्रदान किये। वरिष्ठ अतिथि डॉ. वी. सी. -रस्तोगी, नंदिता मिश्रा व रोटेरियन तरुणा सरदाना ने सभी को सम्मान पत्र से विभूषित किया ।  डॉ. सुनीति पाण्डेय जी ने सबका आभार व्यक्त किया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने दिवंगत देहदानियों का पुण्य स्मरण करते हुये बताया कि अब लगभग पूरे प्रदेश में अभियान का विस्तार हो चुका है और अब तक 314 मृत देह विभिन्न राजकीय मेडिकल कालेजों को दान की जा चुकीं हैं एवं चार हजार से अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरे हैं। शरद प्रकाश अग्रवाल, मदन लाल भाटिया, रविकांत तिवारी एवं प्रकाश धवन का विशेष सहयोग रहा, इस अवसर पर कालेज के छात्र छात्राये भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम कि समापन शान्तिपाठ से हुआ।

जिन्हें मिला मरणोपरान्त सम्मान :- स्व. विजयपाल जैन, स्व. राम शरण गुप्त, स्व. आर. के. तिवारी, स्व. विजयप्रभा अग्रवाल, स्व. स्व. रीना २ पुरखार, स्व. स्व.० लालमति देवी, स्व. शंकर लालजी, स्व. कृष्ण कान्त मिश्र, स्व. सन्तोष सिंह कुशवाहा, स्व. रमा पाल, स्व. सरदार गुरुदर्शन सिंह, स्व. सुश्री स्वर्ण कौर,

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh