Advertisement

कर्मचारियों ने आम सभा कर बनाई रणनीति

कानपुर नगर। कानपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा किए गए टेंडर Notice No.: D/561/SWA/NSA(A)/2025-26 एवं facial recognition attendance system के विरोध में उत्तर प्रदेश, संयुक्त वाहन चालक,कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा आम सभा की बैठक तुलसी उपवन पार्क मोतीझील में आयोजित किया गया, जिसमें समस्त जोनों एवं मुख्यालय के लिपिक, चालक, स्विचमैन, राजस्व निरीक्षक,सफाई कर्मचारियों के साथ साथ भारी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित हुए कार्यक्रम में दोनों विषय को उपस्थित सदस्य कर्मचारियों के सामने रखा गया। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा सर्वप्रथम कानपुर नगर निगम कि महापौर को ज्ञापन देने का विषय रखा गया, जिसको संगठन ने स्वीकार किया और दिनांक 17-01-2026 संगठन माननीया महापौर से समय लेकर दोनों विषयों का ज्ञापन कर्मचारियों के साथ देगा। अध्यक्ष/संस्थापक विनोद कुमार, महामंत्री अखिलेश सिंह, राजेंद्र कुमार संयोजक, लिपिक संवर्ग, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दिलीप गुप्ता,प्रकाश बाबू गोदियाल बाबू, कपिल बाबू, प्रांजल बाबू, सतीश बाबू,बजरंगी लाल यादव, जगदीश, आनंद, विजय भारती, लखन सिंह,शानू अहमद,इरशाद खान, मुन्ना, सुशील,कुलदीप सोनी,प्रभात, बृजेश,अनिल सोनकर,गुड्डू अहमद, शहनुलअब्बास,राजेश,रुपेश तिवारी, रवि,खुबैब,पंकज,हफीज,मिंटू, शकील,नवी,आशु,अरुण सिंह, ऋषभ,राहुल, दिव्यांश,राजकुमार आदि कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh