Advertisement

माँ आनंदी देवी का 25वां रजत जयंती महोत्सव संपन्न

कानपुर नगर। धर्मनगरी भज्जा पुरवा, कैंट में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला यहाँ माँ आनंदी देवी ग्राम सेवा समिति और माँ आनंदी सेना के संयुक्त तत्वाधान में माँ आनंदी देवी का 25वां वार्षिक रजत जयंती महोत्सव अत्यंत भव्यता और हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल माँ आनंदी देवी के भव्य श्रृंगार और आरती पूजन के साथ हुआ। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया, बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से मेले का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न प्रकार के झूलों का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। शाम को कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। रात्रि में आयोजित माँ भगवती के विशाल जागरण में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस रजत जयंती कार्यक्रम में साधु-संतों की सेवा और सत्कार का विशेष ध्यान रखा गया। महोत्सव के दौरान समाज और धर्म के प्रति समर्पित हस्तियों को सम्मानित किया गया बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज (प्रधान संरक्षक, आनंदी सेना) और श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज (मुख्य संरक्षक) का विशेष सम्मान किया गया। मन्दिर के चेयरमैन पंडित विजय पाण्डेय, सभापति सिद्धार्थ काशीवार और मुख्य संरक्षक योगेश कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार यादव (पवन भाई) और मीडिया प्रभारी व प्रदेश महासचिव राजेन्द्र कुमार राज (अभिनय के माध्यम से समाज को जागरूक करने हेतु) का सम्मान हुआ। अयोध्या राम मंदिर हेतु धर्मध्वजा निर्माण के लिए विनोद कुमार सक्सेना और सामाजिक फिल्मों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रमोद गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय पाण्डेय, सिद्धार्थ काशीवार, बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी, अजय कुमार आनंदी, विश्वनाथ यादव, पवन यादव, राजेन्द्र कुमार राज, शेखर यादव, अशोक कनौजिया, अनिल गुप्ता, लाला निषाद, अनुराग यादव, गुड्डू जी (आश्रम), मनीष कुमार गौतम, विक्रम पंडित, अभिषेक निषाद, अभिषेक जायसवाल, जीशान अहमद, बबलू निषाद और राजू नामदेव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh