Advertisement

श्री सत्य साईं निलयम पहुँची श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा

कानपुर नगर। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर 18 माह का राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन के तहत मानवता, प्रेम और नि:स्वार्थ सेवा के वैश्विक अग्रदूत भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित ‘श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी’ रथ एवं कलश यात्रा शनिवार को न्यू आजाद नगर स्थित श्री सत्य साईं निलयम पहुंची। श्रद्धा और उल्लास के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महिलाओं और क्षेत्रीय भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारकर बाबा का आशीर्वाद लिया। पूरा क्षेत्र बाबा के भजनों और कीर्तनों से भक्तिमय हो उठा। रथ के आगमन के बाद विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। भक्तों ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर श्रीफल चढ़ाया तत्पश्चात एक बालिका द्वारा सुंदर नृत्य नाटक का भी प्रस्तुत की गई। भक्तों ने स्वयं को कृतार्थ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक दीक्षित, संजय श्रीवास्तव दीपू यादव बद्री विशाल गुप्ता प्रदीप यादव मेधा दीक्षित, शिवानी दीक्षित राजेश कुमार तिलकधारी (कन्वीनर सिटी समिति) अभिषेक दीक्षित शानू श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh