Advertisement

उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

कानपुर नगर। कानपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा किए गए टेंडर एवं फेस रिकॉग्निशन उपस्थित के विरोध में उत्तर प्रदेश, संयुक्त वाहन चालक,कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिनांक को महापौर को संबोधित ज्ञापन प्रतिनिधि के रूप में नवीन पंडित  नेता सदन ने लिया। संगठन ने ज्ञापन देने के लिए 6 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आगे किया जिनके नाम माया देवी माली, लखन सिंह चालक, अमित कुमार सफाई कर्मचारी, मोहम्मद हफीज लाइनमैन, जीतू कम्प्यूटर ऑपरेटर सर्वेश सहायक कुशल ने ज्ञापन दिया। नेता सदन ने उपस्थित कर्मचारियों को संतुष्ट किया कि सोमवार को महापौर के आने पर पूरा विषय रखा जाएगा। यह टेंडर बिना कार्यकारिणी बिना सदन के किया गया है, जिस कारण हमारे पार्षद भाई भी इसे निरस्त कराने में शामिल होंगे। ज्ञापन में समस्त जोनों एवं मुख्यालय के लिपिक, चालक, स्विचमैन, राजस्व निरीक्षक,सफाई कर्मचारियों के साथ साथ भारी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन अध्यक्ष/संस्थापक विनोद कुमार, महामंत्री अखिलेश सिंह, राजेंद्र कुमार संयोजक, लिपिक संवर्ग, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दिलीप गुप्ता,प्रकाश बाबू गोदियाल बाबू, कपिल बाबू, प्रांजल बाबू, सतीश बाबू,बजरंगी लाल यादव, जगदीश, आनंद, विजय भारती, लखन सिंह,शानू अहमद,इरशाद खान, मुन्ना, सुशील,कुलदीप सोनी,प्रभात, बृजेश,अनिल सोनकर,गुड्डू अहमद,शहनुलअब्बास,राजेश,रुपेश तिवारी, रवि, खुबैब, पंकज,हफीज,मिंटू, शकील,नवी,आशु,अरुण सिंह, ऋषभ,राहुल, दिव्यांश,राजकुमार आदि कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh