Advertisement

एकता वुमेन केयर द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर नगर। शनिवार को “एकता वुमेन केयर द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान की संगोष्ठी मैं महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरण किए गए एवं गोष्ठी में बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पैड्स तैयार किया गया है एवं मलिन बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कल्याणपुर कार्यालय में निशुल्क वितरण किया गया एवं इसको न्यूनतम शुल्क में घर -घर महिलाओं तक पहुंचाया भी जायेगा, इससे होने वाली आमदनी से गरीब व निर्धन बहिन व बेटियों के विवाह के लिए दान कर सामूहिक विवाह कराया जायेगा। महिला गोष्ठी में अतिथि के रूप में हेमा कुशवाह ने बताया महिलाओं को सेनेटरी पैड्स आज के समय में क्यों जरूरी है एवं इसका प्रयोग क्यों करना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी महिलाओं को प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh