Advertisement

अटल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

ऑल इंडिया फिल्मस एवं फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के तत्वावधान में आज अटल सम्मान समारोह व मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कानपुर के ताड़ बगिया, कैलाश नगर, जाजमऊ में किया।  कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एयर कमोडोर पीके नरेन्द्र  ने 80 वर्ष से ऊपर रिटायर्ड सेना के अधिकारियों को सम्मानित किया। मिशन शक्ति में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला राधा भाटिया, कृष्णा शर्मा सहित 5 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवयुवकों व पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम के संयोजक भानू प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम एक शाम शहीद के नाम हर वर्ष  कराते आ रहे हैं कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों का सम्मान है । देश भक्ति गीतों से महफ़िल में समा बांधी गई।शरीफ मोहम्मद के द्वारा सैक्सोफोन पर गीतों ने भाव विभोर कर दिया । अग्रमि पांडे ने शिव तांडव सुनाकर और प्रियांशु शुक्ला ने कत्थक  नृत्य प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भानु प्रकाश शुक्ला, एनपी सिंह गौड, गगन शुक्ला,दीपक सिरोमनि, के के शुक्ला, विनोद मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh